कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। झांसी रोड थाना क्षेत्र के छोटी मड़इयन गांव में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम गुर्जर के रूप में हुई है। परिजनों ने पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE: MP में जेल के खाने की क्वालिटी सुधारेगी! बिचौलियों का 2400 करोड़ का कार्टेल खत्म, जेम पोर्टल से होगी खरीदी

दरअसल पुरुषोत्तम गुर्जर खेती-किसानी का काम करता था। वह खेत पर पानी देने के लिए गया था और रात में वहीं रुका हुआ था। तभी आज परिजनों को खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर शव पुरुषोत्तम गुर्जर का निकला। आशंका है कि अज्ञात आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

READ MORE: मठ-मंदिर, मदरसा और वक्फ बोर्ड पर सरकारी कंट्रोल की जंग, कांग्रेस समर्थन में तो संत विरोध में उतरे

परिजनों के मुताबिक, पुरुषोत्तम का किसी से कोई विवाद नहीं था,हालांकि कुछ लोगों के साथ पैसों का लेनदेन जरूर था। इसी के चलते परिजनों ने हत्या के पीछे लेनदेन के विवाद की आशंका जताई है।फिलहाल हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m