कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। शहर के गांधी रोड पर एक बाइक पर छह लोग सवार होकर न सिर्फ सफर करते नजर आए, बल्कि बीच सड़क पर जानलेवा स्टंट भी करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस बाइक मालिक तक पहुंची और कार्रवाई करते हुए 6,500 रुपये का चालान वसूला। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
ग्वालियर के गांधी रोड पर एक बाइक पर छह लोग सवार होकर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखते हुए सड़क पर फर्राटा भरते दिखाई दिए। इस दौरान बाइक सवारों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट भी किए। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर जांच शुरू की और वाहन मालिक की पहचान मुरैना के दिमनी निवासी आशीष के रूप में की।
ये भी पढ़ें: अजब MP का गजब पुलिस: मारपीट के पीड़ित परिवार को ही रातभर थाने में बैठाया, महिला से बदसलूकी और FIR दर्ज न करने का मामला, वीडियो आया सामने
पुलिस ने उसे बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6,500 रुपये का जुर्माना लगाया। ट्रैफिक पुलिस ने चालान की राशि वसूलने के साथ ही वाहन मालिक को भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इस तरह की लापरवाही दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सड़क पर स्टंट और ओवरलोडिंग जैसी हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा हादसों का कारण भी बन सकती हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


