हाजीपुर। शिवालिक की पहाड़ियों में बसे विधानसभा क्षेत्र दसूहा के गांव बडाला में रात के अंधेरे में एक तेंदुए के रिहायशी घर में दाखिल होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब तेंदुए ने घर के अहाते में बंधी एक गाय की बछड़ी पर हमला कर दिया, जिसके बाद बछड़े की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा है। पीड़ित परिवार बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों में भारी दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलने के पहले सोच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बडाला के निवासी नरिंदर कुमार शर्मा पुत्र पंडित ज्ञान चंद के घर में रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक खूंखार तेंदुआ दाखिल हो गया। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्यों की नजर घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की लाइव स्क्रीन पर पड़ गई, जिससे उन्हें घर के अंदर तेंदुए के आने का पता चल गया। तेंदुए को आंगन में घूमता देख परिवार के सदस्य डर के मारे अंदर ही दुबके रहे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या करें।
बताया यह भी जा रहा है कि तेंदुआ करीब एक घंटे तक घर के परिसर में बेखौफ इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद उसने घर से सटी पशुओं की बाड़ी का रुख किया और वहां बंधी एक गाय की बछड़ी को अपना शिकार बना लिया। पशुओं की क्षेत्र के निवासियों ने स्थानीय प्रशासन और वन्यजीव संरक्षण विभाग से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
- NCB ने 43 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की खेप गुवाहाटी में की जब्त, फ्यूल टैंक में था सीक्रेट चैंबर
- कंगना रनौत ने अयोध्या घूमने वालों को दे दी ये सलाह, सीएम योगी को लेकर भी कही ऐसी बात
- कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल
- पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की दी धमकी
- ‘एक-एक का हिसाब होगा’, डोटासरा की अफसरों को चेतावनी; 2028 को लेकर किया बड़ा दावा
