बटाला । पंजाब में लगातार असामाजिक तत्व दहशत पैदा करने का काम कर रहे हैं। हाल ही में एक नया मामल सामने आया है। थाना सदर की पुलिस ने बटाला पुलिस द्वारा बटाला के निकट पुरियां गांव से 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गांव का ही एक व्यक्ति गांव के बाहर बनी पीर की जगह के पास खाली प्लॉट की सफाई कर रहा था। इस दौरान उसे एक प्लास्टिक के थैले में कुछ संदिग्ध वस्तु मिली। उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी, जिन्होंने पुलिस को और जानकारी दी।

इस घटना की पुलिस ने भी पुष्टि की है। 4 हैंड ग्रेनेड, एक रिमोट और एक बॉक्सनुमा बरामद किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। हालांकि एस.एस.पी. ने हैंड ग्रेनेड जिंदा हैं या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हैंड ग्रेनेड जिंदा थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस ने गांव को सील कर दिया है और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं।
- Crude Oil Price Today : कच्चा तेल 3% से ज्यादा टूटा, ब्रेंट 110 डॉलर के करीब, जानिए क्या है वजह ?
- गोरखा समाज की नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगी सरकार, नेपाली भाषा को लेकर हो रही पहल
- धीरेंद्र शास्त्री की श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से विवाद, बोले- उनका शरीर तीन जगह से टेढ़ा…; मथुरा के संतों ने कहा- माफी मांगें
- Hylo Open 2026 में भारतीय शटलर्स का जलवा, पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने भी जीता खिताब
- देवास टीआई हत्याकांड: कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल ने वीडियो जारी कर दी सफाई, कांग्रेस बोली- सरकार बिना भेदभाव दोषियों पर करे कार्रवाई
