लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मनुस्मृति और महिलाओं की स्वतंत्रता पर दिए गए बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. झारखंड के गोड्डा से BJP के सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कस दिया है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा, “बहन प्रियंका गांधी आपसे ज्यादा समझदार है, उन्हें अपनी गद्दी दे दीजिए.”

महिलाओं की स्वतंत्रता पर राहुल गांधी के बयान के बाद BJP सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसा. यह बयान राहुल गांधी के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर दिए गए वक्तव्य के बाद सामने आया.

 कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महिलाओं की स्वतंत्र पहचान और अधिकारों को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर बात की. उन्होंने कहा कि महिलाओं की अपनी पहचान और अस्तित्व है और उनकी पहचान को पिता, पति या बेटे के अधीन नहीं रखा जाना चाहिए.

उन्होंने महिलाओं से अपनी बात खुलकर रखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया. अपने संबोधन के क्रम में राहुल गांधी ने मनुस्मृति के उस विचार की आलोचना की, जिसके अनुसार महिला को जीवन के अलग-अलग चरणों में पिता, पति या बेटे के अधीन रहने की बात कही गई है.

उन्होंने मनुस्मृति के इस विचार को शर्मनाक बताते हुए कहा कि एक महिला किसी पुरुष रिश्तेदार की संपत्ति नहीं, बल्कि अपने जीवन और पहचान की स्वयं मालिक है.

इसी बात पर निशिकांत दुबे ने निशाना साधते हुए कहा कि सिद्धांत और उपदेश अपने घर से नहीं, बल्कि दूसरों पर लागू करने की प्रवृत्ति दिखाई देती है. निशिकांत दुबे ने अपने बयान में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के इतिहास का भी उल्लेख किया।

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि जवाहर लाल नेहरु ने अपने जीते जी कांग्रसे का अध्यक्ष अपनी बहन विजय लक्ष्मी पंडित को नहीं बनाकर इंदिरा गांधी को बनाया. 1946 में सरोजिनी नायडू यानि महिला का विरोध कर नेहरु कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे. निशिकांत दुबे ने कहा कि और अगर बात करें तो 1957 में फिरोज गांधी व इंदिरा गांधी में संसदीय चुनाव लड़ने की लड़ाई हुई तो आपके परिवार ने फिरोज गांधी का साथ दिया.

निशिकांत दुबे ने जवाब में कांग्रेस परिवार के भीतर नेतृत्व और प्रियंका गांधी की भूमिका का मुद्दा उठाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रियंका गांधी राहुल से अधिक समझदार हैं और राहुल को अपनी “गद्दी” उन्हें दे देनी चाहिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m