जापान में रविवार सुबह तड़के 5.9 तीव्रता का भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट अलार्म बजने लगे. इस हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं. राहत की बात यह है कि सुनामी को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है. भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिण में इराबाकी में जमीन से 70 किलोमीटर नीचे था.

जापान में आए भूकंप से हड़कंप मच गया. कई जगहों पर पाइप लाइन भी फट गई. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप देश के पूर्वी इलाके में आया जिसमें टोक्यो भी शामिल है.

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो में महसूस किए गए हैं. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रान्त में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह क्षेत्र जापान के उन हिस्सों में से है जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 मापी थी. भूकंप की वजह से लोकल ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है. ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता हवाई अड्डे के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों और पूर्वोत्तर क्षेत्रों की अन्य लोकल ट्रेनों में देरी हुई.

फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि टोक्यो के उत्तर-पूर्व में स्थित इबाराकी, चिबा और सैतामा प्रान्तों में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं. राजधानी टोक्यो के कोटो वार्ड में एक भूमिगत पानी का पाइप फट गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा जलमग्न हो गया.

 भूकंप सुबह तड़के आया और उस समय लोग सो रहे थे. टोक्यो में लगभग 460 घरों में बिजली कट गई. प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सरकार ने संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m