Rajasthan News: नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल एक बार फिर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। नागौर में आयोजित पार्टी की आमसभा में प्रदेश भर के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

बेनीवाल ने संगठन के लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मनीष चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव, माधाराम भाकल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और नेम सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। आमसभा में पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, इंदिरा देवी बावरी और खींवसर से उपचुनाव में उम्मीदवार रही कनिका बेनीवाल समेत कई अन्य नेता शामिल रहे।
बैठक में हनुमान बेनीवाल ने 2028 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का संकल्प लिया।
हालांकि, बेनीवाल के सामने बड़ी चुनौती है। पिछली विधानसभा चुनाव में RLP ने 77 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से 76 हार गए। खुद हनुमान बेनीवाल ने बेहद नजदीकी मुकाबले में मात्र 2059 वोटों से जीत हासिल की थी। खींवसर उपचुनाव में उनकी पत्नी की हार ने चुनौती और बढ़ा दी है। ऐसे में 2028 विधानसभा चुनाव उनके लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- भारत में ब्रिटिश लग्जरी कारों पर बड़ी राहत: एस्टन मार्टिन की गाड़ियों के दाम हुए भारी कम, जानें नई कीमतें
- शेल्टर का ‘पेट’ फाड़कर निकला लोहे का दैत्य! यात्रियों का हक डकार गए अफसर, 35 हजार में लुटा दी नगर निगम ने इंदौर की ‘करोड़ों की जमीन’, FR Media को दिया गया टेंडर
- Orange Peel Soap – संतरे के छिलकों को समझते हैं बेकार? फेंकने के बजाय घर पर बनाएं नेचुरल साबुन, जानें बनाने का आसान तरीका और फायदे
- लोकतंत्र के सहारे 27 की सत्ता! भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए अखिलेश ने साधा निशाना, वोटर लिस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
- तेजस्वी ने हैदराबाद से धीरेंद्र शास्त्री को दी चेतावनी, बोले- बिहार में अच्छे से करेंगे स्वागत
