चंडीगढ़. पंजाब पुलिस के सस्पेंड पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़ी खबर सामने आई है. रिश्वत से जुड़े एक मामले में आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हुए. वहीं पहली बार सवालों का जवाब देते हुए उन्हें कहा कि “मैं अभी कुछ नहीं कह सकता”. भुल्लर को सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया था. वहीं इस पूरे मामले में शामिल कथित बिचौलिए कृष्ण शारदा ने दावा किया कि पंजाब में चुनाव के कारण उन्हें और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को झूठा फंसाया जा रहा है. उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा बताया और कहा कि वह दोषी नहीं हैं.
इससे पहले प्रोडक्शन वारंट हुआ था जारी
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को हरचरण सिंह भुल्लर और साजिशकर्ता आकाश बट्टा को CBI कोर्ट में पेश किया गया था, जहां आकाश बट्टा ने गवाही दी. ED की अर्जी पर CBI कोर्ट ने भुल्लर के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है और रिश्वत की रकम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि रिश्वत से मिले पैसे का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया.
इसके अलावा, बिचौलिया कृष्ण शारदा पहले से ही ED की गिरफ्त में है. अब भुल्लर से भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ हो सकती है. यह भी कहा गया है कि ED कोर्ट की कार्रवाई के दौरान उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकता है.
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

