अखिलेश बिल्लौरे/हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक बार फिर घनी आबादी के बीच अवैध रूप से रखे गए बारूद के जखीरे ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया है। शहर की छोटी सिंधी कॉलोनी में सरस्वती शिशु मंदिर के पास एक मकान में बिना किसी वैध लाइसेंस के लाखों रुपये के पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि हरदा पहले भी भीषण पटाखा ब्लास्ट की त्रासदी झेल चुका है, ऐसे में आवासीय इलाके में इस तरह भारी मात्रा में बारूद मिलने से प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: जयस के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता की बदतमीजी, पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, अन्य अफसरों से भो हुई झूमाझटकी

छापेमारी में मिले पटाखों के बक्से और री-पैकिंग के अंदेशे

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास स्थित एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस की जांच में मकान के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर दोनों जगहों पर पटाखों के भारी बक्से भरे हुए मिले। मौके पर बड़ी संख्या में खाली बॉक्स और रैपर मिलने से इस बात की भी गहरी आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से पटाखों की री-पैकिंग का काम भी चल रहा था।

ये भी पढ़ें: Gen-Z का अनूठा प्रदर्शन: गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर के बाहर डीजे की धुन पर किया गरबा और आरती

कार्रवाई और पुलिस का बयान

पुलिस ने मौके से सारा अवैध स्टॉक जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर तलरेजा के पास इस तरह भारी मात्रा में पटाखों के भंडारण का कोई भी वैध लाइसेंस नहीं था। सिटी कोतवाली थाने के प्रभारी रोशन लाल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के ताक पर रखकर यह अवैध कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m