हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक संपन्न कारोबारी परिवार पर मंगलवार को ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया. करोड़ों की संपत्ति के मालिक प्रॉपर्टी डीलर के 17 वर्षीय बेटे ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. बेटे का शव देखकर सदमे में आई मां ने महज 15 मिनट बाद घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें- UP के बुनकरों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिजली योजना में होगा बड़ा बदलाव

बेटे ने कमरे में लगाई फांसी

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर रामप्रकाश गुप्ता का 17 वर्षीय बेटा हिमांशु मंगलवार शाम करीब 5:10 बजे अपने कमरे में गया. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी मां गीता देवी कमरे में पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला. यह दृश्य देखते ही वह बेसुध होकर चीखने लगीं.

15 मिनट बाद मां ने भी दे दी जान

बेटे की मौत का सदमा गीता देवी सहन नहीं कर सकीं. करीब 15 मिनट बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचीं और नीचे छलांग लगा दी. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डेढ़ साल पहले बड़े बेटे ने भी किया था सुसाइड

यह परिवार पहले भी ऐसी त्रासदी झेल चुका है. करीब डेढ़ साल पहले रामप्रकाश गुप्ता के बड़े बेटे प्रिंस ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. लगातार दूसरी बार परिवार में हुई आत्महत्या की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

आत्महत्या की वजह की जांच जारी

पुलिस के अनुसार फिलहाल हिमांशु के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिवार इस मामले में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में बेटे द्वारा आत्महत्या और उसके सदमे में मां के आत्मघाती कदम की बात सामने आई है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- पहली ही यात्रा बन गई आखिरी! नई बोलेरो के परखच्चे उड़े, 3 की दर्दनाक मौत