लुधियाना : महानगर के बहुचर्चित प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी झंडा हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आश्वासन के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। वहीं बड़े सुरक्षाघेरे में अंतिम विदाई की तैयारी हुई। इस हत्या को लेकर सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हमलावरों की दरिंदगी और खौफनाक मंशा को दर्शाते हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा डॉ. विशाल, डॉ. हरप्रीत और डॉ. मोहित पर आधारित तीन डॉक्टरों का विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था, जिन्होंने हरजिंदर के शव का गहनता से पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हरजिंदर को दो गोलियां मारी गई थी। पहली गोली पेट में बाईं तरफ लगी और दाईं तरफ से निकलती हुई बाजू को छूकर निकल गई। पेट में गोली लगने से अंदरूनी अंग पूरी तरह फट गए, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बने। इसी तरह दूसरी गोली उसकी जांघ में लगी। इसके अलावा, आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी दोनों टांगें और एक बाजू तोड़ दी थी।
हरजिंदर के सिर पर भी गंभीर और गहरा चोट का निशान पाया गया है जो उसकी मौत का कारण बने हैं। हत्या का एक कारण यह भी इस मामले में कई बाते सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, हैरी झंडा ने कुछ समय पहले रवि गैंग के गुर्गों की जमकर पिटाई की थी और उसका वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। इस वीडियो से गैंग के सदस्य बौखलाए हुए थे और हैरी से रंजिश रख रहे थे। कत्ल की वारदात के बाद से हैरी का मोबाइल फोन गायब है।
पुलिस सूत्रों का मानना है कि मोबाइल में कई अहम सबूत और वीडियो हो सकते हैं, जिन्हें छिपाने के लिए आरोपी फोन साथ ले गए। पुलिस टीम मोबाइल की लोकेशन और रिकवरी के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

