Haryana Anti Extortion Cell SI Suspended : पानीपत। हरियाणा पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सेल में तैनात SI संजीव और कॉन्स्टेबल आनंद के खिलाफ एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं था और उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ अभद्र तरीके से बातचीत की।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लिया और दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया। फिलहाल दोनों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m