राघव विज ,पंचकूला। हरियाणा भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।
इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली मौजूद रहेंगे।इसके अलावा हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी बैठक में शामिल होंगे।

नगर निकाय चुनाव की तय होगी रणनीति
कोर ग्रुप की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा, ओपी धनखड़, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और सुधा यादव भी मौजूद रहेंगे।बैठक में नगर निकाय चुनाव की रणनीति समेत विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।