हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने मीडिया से बातचीत में पार्टी की रणनीति का विस्तृत खाका साझा किया।
कृष्ण कुमार सैनी ,चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने मीडिया से बातचीत में पार्टी की रणनीति का विस्तृत खाका साझा किया।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने चुनाव की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थीं। एक मंत्री समेत 14 वरिष्ठ नेताओं की टीम पहले से मैदान में सक्रिय है। साथ ही हर जिले में जिलाध्यक्ष, प्रभारी और महामंत्री की तीन सदस्यीय टीम लगातार काम कर रही है। BJP इस बार पूरी तरह प्री-प्लान्ड रणनीति के तहत चुनाव लड़ने जा रही है।
15-16 अप्रैल: सर्वे और आवेदन प्रक्रिया
इन दो दिनों में पांच सदस्यीय कमेटी सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेगी। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा और टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन भी लिए जाएंगे। इसी प्रक्रिया से संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी।
17-19 अप्रैल: वार्ड स्तर पर मंथन
हर वार्ड में बैठकें आयोजित की जाएंगी, जहां स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी और जमीनी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यही रिपोर्ट टिकट वितरण का आधार बनेगी।
20 अप्रैल: अंतिम फैसला
20 अप्रैल को BJP की चुनाव समिति की अहम बैठक आयोजित होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। यह बैठक दिल्ली या चंडीगढ़ में हो सकती है।
पार्टी सिंबल पर चुनाव
मोहन लाल बडौली ने स्पष्ट किया कि मेयर और वार्ड—दोनों चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही लड़े जाएंगे, और पिछली रणनीति को ही दोहराया जाएगा।
विपक्ष पर निशाना, जीत का दावा
पंचकूला नगर निगम में गबन के आरोपों को BJP ने खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया और जांच कराने की बात कही। साथ ही पार्टी ने दावा किया कि जनता का समर्थन उनके साथ है और इस बार भी सभी सीटों पर जीत हासिल की जाएगी।
सोनीपत पर विशेष फोकस
अपने गृह जिले सोनीपत को लेकर भी प्रदेशाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यहां एक बार फिर BJP का दबदबा कायम रहेगा।

