सिरसा। सिरसा क्षेत्र की श्मशाबाद पट्टी एरिया से बेहद खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां दिनदहाड़े कुछ लोगों ने एकक युवक को मौत का घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे के आसपास युवकों ने सोनू नामक युवक की मोहल्ले में पहुंचकर हत्या कर दी। युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया । इतना ही नहीं युवक पर हमलावरों ने गाड़ी भी चढ़ा दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

अचानक हुए इस हमले में युवक के परिवार के लोग भी घायल हुए हैं। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के अनुसार सोनू के साथ कुछ युवकों का आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उन युवकों ने सोनू पर हमला कर उसकी हत्या की है।