भिवानी। हरियाणा सरकार ने शंकर लाल धुपड़ को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।अब वे पवन शर्मा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल की मंजूरी के बाद शंकर लाल धुपड़ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि उनकी नियुक्ति से जुड़े नियम और शर्तें मुख्य सचिव कार्यालय के राजनीतिक एवं संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगी।