कैथल, 6 अगस्त। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है तथा युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।
पूर्व विधायक लीला राम वीरवार को अंबाला रोड स्थित आईसीएस ब्रांच में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, रोजगार और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रफ्यि को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है, जिससे युवाओं का सरकारी नौकरियों के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही युवाओं का भविष्य संवारती है और भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। युवाओं को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवाओं में आईएएस, एचसीएस और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में जाने का जुनून होना चाहिए। सरकार प्रदेशभर में नशा मुक्ति के प्रति लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि सरकार की पारदर्शी भर्ती नीति से हजारों युवाओं को उनकी प्रतिभा और योग्यता के आधार पर रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि पर्ची और खर्ची की व्यवस्था समाप्त होने के बाद युवाओं का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है। प्रदेशभर में गांव-गांव स्थापित पुस्तकालयों में बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जो सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
- स्कूल वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत, परिजनों में मातम
- शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
- 13 वादे, 500 का स्टाम्प और इस्तीफे की शर्त… सरपंच प्रत्याशी का अनोखा घोषणा-पत्र हो रहा वायरल
- HCS Result 2026: 394.50 अंक लेकर अभिषेक सरोहा टॉपर, 316 अभ्यर्थियों के नंबर जारी
- 3 हजार पहले लिए, 4 हजार लेते ही ACB ने दबोचा; ट्रांसफर रिश्वत केस में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

