कृष्ण कुमार सैनी ,दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय, नई दिल्ली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्तावित शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की जानकारी हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दी। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने, पारदर्शी तरीके से प्रत्याशी चयन और जनसंपर्क अभियान को तेज करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बी के हरिप्रसाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।