चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने राज्य में बढ़ती और संभावित भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखते हुए हीट वेव से बचाव के लिए सख्त निर्देश लागू किए हैं।

हीट वेव से बचाव के लिए सख्त निर्देश

राज्य सरकार ने चेतावनी दी है कि सामान्य से अधिक तापमान की संभावना के चलते हीट हेल्थ एक्शन प्लान को पूरी गंभीरता से लागू किया जाए। इसके तहत सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित।हीट से जुड़ी बीमारियों की रोजाना मॉनिटरिंग अनिवार्य।एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश।

लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि:

0 दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकलें
0 छायादार और हवादार स्थानों में रहें
0 पर्याप्त पानी पीते रहें
0 लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें

श्रमिकों और कार्यस्थलों के लिए गाइडलाइन
0 काम का समय सुबह या शाम के ठंडे समय में तय किया जाए
0 कर्मचारियों को पर्याप्त आराम दिया जाए
0 “बडी सिस्टम” अपनाया जाए ताकि एक-दूसरे की निगरानी हो सके
0 फर्स्ट एड और इमरजेंसी सुविधाएं हर जगह उपलब्ध हों

आयोजन और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी सख्ती

सरकार ने निर्देश दिए हैं किअत्यधिक गर्मी में खुले में आयोजन से बचा जाए.कार्यक्रमों में पेयजल, छाया और कूलिंग की व्यवस्था अनिवार्य हो.मेडिकल सहायता की सुविधा हर जगह मौजूद रहे.

मुख्य उद्देश्य

सरकार का लक्ष्य है कि समय रहते सावधानी बरतकर गर्मी से होने वाली बीमारियों और मौतों को रोका जा सके तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।