प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पिपरिया थाना क्षेत्र के रानी सागर के पास महाजन ट्रेवल्स की नॉन स्टॉप बस और प्लेटिना मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

बस और बाइक की जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, पिपरिया थाना क्षेत्र के रानी सागर के पास महाजन ट्रेवल्स की नॉन स्टॉप बस और प्लेटिना मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक प्रिंसिपल के पद पर थे पदस्थ
मृतक की पहचान ग्राम झिरना, पिपरिया निवासी सुंदर नाविक, पिता भगत नाविक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंदर नाविक ग्राम डउकाबंधा में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल महाजन ट्रेवल्स की बस को जब्त कर लिया है। पुलिस हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच कर रही है। साथ ही दुर्घटना में किसकी लापरवाही रही, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

