आशुतोष तिवारी, बस्तर। बस्तर जिले में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश के बीच दरभा विकासखंड के कोयनार पटेलपारा गांव में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक इमली का पेड़ सामनाथ कश्यप के घर पर गिर पड़ा।

हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद फूलो कश्यप पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गईं। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं तेज आंधी के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। शहर और ग्रामीण इलाकों में पूरी तरह बिजली प्रभवीत हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि तूफान की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे कच्चे मकानों और कमजोर संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज हवा और बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H