दिलशाद अहमद, सूरजपुर। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रसिद्ध देवगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रहे और वहां से लौट रहे लोगों की दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए है।


यह दुर्घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के महंगई बाजार के समीप हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


