शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके के शंकर नगर में मंगलवार शाम को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड (पूर्व लिव-इन पार्टनर) पर पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब बड़ी बहन उसे बचाने दौड़ी, तो आरोपी ने उसके चेहरे पर भी वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी सनसनीखेज वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

रास्ता रोककर पुरानी बातों पर हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास से ही कहीं जा रही थी। इसी दौरान शंकर नगर इलाके में अक्षय चंदेल नाम के युवक ने दोनों बहनों का रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे, लेकिन बाद में अलग हो गए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। बीच सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

04 जून महाकाल आरती: त्रिपुंड, बिल्व, चंद्र और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,

गर्दन, पीठ और चेहरे पर किए ताबड़तोड़ वार

बहस के दौरान तैश में आकर आरोपी अक्षय चंदेल ने अपने पास छिपाकर रखा धारदार चाकू निकाला और युवती पर हमला बोल दिया। आरोपी ने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर बेरहमी से कई वार किए। अपनी छोटी बहन को लहूलुहान होते देख जब बड़ी बहन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी, तो सिरफिरे युवक ने उस पर भी हमला कर दिया और उसका गाल चीर दिया।

भीड़ जुटी तो जान से मारने की धमकी देकर भागा

चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग और भीड़ मौके पर जुटने लगी, तो आरोपी घबरा गया। हालांकि, भागने से ठीक पहले उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। सरेराह हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया।

MP Weather Update: 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून से बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बहनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी अक्षय चंदेल के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m