तेलंगाना में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का कहर लगातार जारी है, जिससे राज्य में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.  राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि सात जिलों में ये मौतें दर्ज की गई है. शनिवार को तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस बैठक में हीटवेव की वजह से पैदा हुए हालात पर चर्चा हुई. बैठक के बाद मंत्री पोंगुलेटी ने मीडिया को पूरी जानकारी दी.

तेलंगाना के सात जिलों में गर्मी के मौसम में अब तकलू लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं आंध्र प्रदेश में 319 हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए हैं.

तेलंगाना में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से हालात बेहद खराब हैं. भीषण लू और लगातार बढ़ते तापमान की वजह से राज्य के सात जिलों में अब तक कम से कम 16 लोगों की संदिग्ध हीट स्ट्रोक से मौत हो चुकी है. राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने उन्हें सात जिलों में हुई मौतों के बारे में जानकारी दी. मंत्री कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सबसे ज्यादा चार मौतें जयशंकर भूपालपल्ली जिले में दर्ज की गई हैं.

तेलंगाना में गर्मी का कहर... हीटवेव से अबतक 16 मौतें, सरकार ने किया 4 लाख  मुआवजे का ऐलान | Telangana Heatwave many people died Heatstroke  Compensation Announced

इसके अलावा वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं जोगुलांबा गडवाल, रंगारेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक मौत की सूचना मिली है. हालांकि एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभिन्न जिलों से अब तक करीब 34 लोगों की मौत की अनौपचारिक जानकारी मिली है, लेकिन जिला प्रशासन ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि सभी मौतें हीट स्ट्रोक की वजह से हुई हैं.

राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुआवजे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए.

मंत्री रेड्डी ने कहा कि एल नीनो के प्रभाव के कारण राज्य में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो गई है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो अत्यधिक तापमान वाले गांवों की पहचान करें और मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उन गांवों में गर्मी के बारे में चेतावनी जारी करें.

तेलंगाना में भीषण गर्मी का कहर... लू से 16 लोगों की मौत, सरकार ने मुआवजे का किया  ऐलान - heatwave deaths ponguleti srinivasa reddy ex gratia summer crisis  NTC agkp - AajTak

मौसम विभाग पहले ही लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दे चुका है. भीषण गर्मी की वजह से राज्य के कई हिस्सों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. खासकर बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m