चंडीगढ़ : पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रात के समय भी गर्मी का असर बना रहेगा। यह पहली बार है जब मौसम विभाग ने पंजाब के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है।
अमृतसर और बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 41.9 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को 14 जून तक इस तरह के मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
पांच जिलों में आज हालात रहेंगे गंभीर
मौसम विभाग ने फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई स्थानों पर भीषण गर्मी और कुछ जगहों पर गर्म रातों की संभावना है। इसके अलावा, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, रूपनगर और पटियाला में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

14 जून से हल्की बारिश की संभावना
अगले दो दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 12 और 13 जून को कुछ जगहों पर गर्मी की लहर बनी रहेगी, जबकि 14 जून को दूर-दराज के क्षेत्रों में गर्मी की लहर का असर रहेगा। हालांकि, 14 से 17 जून के बीच कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) के साथ हल्की बारिश की संभावना है। रात के समय भी मौसम गर्म बना रहेगा।
- CJP Protest: दिल्ली में नहीं घुस पाएंगे ‘कॉकरोच’! केंद्र ने सभी राज्यों को दिए सख्त निर्देश
- शनिचरी और सर्वपितृ अमावस्या के महासंयोग पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ः शिप्रा नदी में स्नान, तर्पण और शनि आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की सुख-शांति की कामना
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1237 करोड़ रुपये सीधे डीबीटी से ट्रांसफर, जानिए किसे और कितना मिलेगा लाभ
- पत्नी की मौत से टूटा बुजुर्ग पति: सदमे में आकर उठाया खौफनाक कदम; कीटनाशक पीने से हालत गंभीर
- गुजरात: भरूच जामा मस्जिद को जैन विहार बताने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने ASI से मांगी रिपोर्ट

