अजयारविंद नामदेव, शहडोल । सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा वाहन सिर्फ रास्ता नहीं घेरता, बल्कि सामने से आ रही जिंदगी को भी नजरों से ओझल कर देता है। बुढार नगर में ऐसे ही बेतरतीब खड़े भारी वाहनों से सड़क पर विजिबिलिटी प्रभावित हो रही थी और हादसे का खतरा लगातार मंडरा रहा था। आखिरकार बुढार पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई और चार बड़े वाहनों पर कार्रवाई कर साफ संदेश दिया कि सड़क किसी की पार्किंग नहीं है।

READ MORE: 27 आदिवासी बच्चों की मौत पर एक्शन! CMHO परेश उपलव हटाए गए, बालाघाट बंद का आह्वान

जिले के  बुढार नगर की सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े बड़े वाहनों के कारण लगातार यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, सड़क किनारे खड़े इन भारी वाहनों से राहगीरों और वाहन चालकों की विजिबिलिटी प्रभावित होने के साथ सड़क हादसे का खतरा भी बना हुआ था, मामले को गंभीरता से लेते हुए बुढार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बड़े वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा है।

 नगर के प्रमुख मार्गों और सड़क किनारे कई बड़े वाहन लंबे समय से इस तरह खड़े किए जा रहे थे, जिससे सड़क पर आवागमन के दौरान दूसरे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती थी। खासकर मोड़ और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। 

READ MORE: कमर तक पानी में बस बंद, उफनते नाले में बोलेरो! सतना में चालकों की सनक से बाल-बाल बचे यात्री

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की, पुलिस ने बेतरतीब तरीके से खड़े चार बड़े वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। 

पुलिस द्वारा संबंधित वाहनों पर व्हीकल एक्ट एवं BNS की अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई,पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली…

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले और दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी,नगर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m