बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में इंदौर से निजी कार्य के सिलसिले में आई एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
READ MORE: मंदसौर में 10 गायों की संदिग्ध मौत: दूषित भोजन खाने की आशंका; 7-8 गायें गंभीर, मचा हड़कंप
पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी उसके रिश्तेदार हैं और उन्होंने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जुल्फिकार शाह और उसके बेटे हर्ष शाह के रूप में की है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
READ MORE: महिला थाना की सब इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप: झूठी FIR से तंग युवक ने की आत्महत्या? पुलिस कमिश्नर से जांच की मांग
कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


