बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के बसई इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ 10 गायें मृत अवस्था में मिलीं। प्रारंभिक आशंका है कि गायों की मौत दूषित भोजन या चारा खाने से हुई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
READ MORE: गरीबों के हक में डाका: फिंगर लगवाया, राशन गायब! कटनी के पहरुआ में 100 गरीब बारिश में भूखे, सरपंच ने कलेक्टर से लगाई फरियाद
घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, 7 से 8 अन्य गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर ही उनका उपचार शुरू कर दिया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
READ MORE: वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप: SDM ने पटवारी को किया सस्पेंड, मंत्रियों पर की थी टिप्पणी
प्रशासन का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी की लापरवाही या दूषित चारा खिलाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही गायों की मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


