देहरादून. उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को बंद (Kedarnath helicopter service suspended) कर दिया गया है. हेली सेवाओं का संचालन 25 जून तक किया गया, लेकिन आगामी मानसून सीजन के दस्तक की संभावना के मद्देनजर डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) की ओर से हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति नहीं दी गई. जिसके बाद हेली सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया. अब 15 सितंबर के बाद एक बार फिर हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो सकती है.

बताते चलें की उत्तराखंड में मौसम का रुख बदल रहा है. मानसून के आगमन की संभावना बनी हुई है. शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अलर्ट जारी किया था. विभाग ने चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर यथा – पुरोला, चकराता, देवप्रयाग, मसूरी, केदारनाथ, तुंगनाथ, बेरीनाग, दारमा, कपकोट तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली चमकने और तेज हवा (40-50 किमी-घंटा) के साथ मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान और ज़ोरदार बारिश होने की संभावना जताई थी.

इसे भी पढ़ें : श्रीराम मंदिर के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप, अनियमित भुगतान का मामला, RTI में खुलासा

बता दें कि चारधाम यात्रा 2026 के लिए हेलीसेवा की बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हुई थी. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप सेवाएं बुक करने की व्यवस्था थी.15 अप्रैल से केदारनाथ के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी. IRCTC की ओर से केदरनाथ धाम के लिए हवाई सेवा की टिकिट बुकिंग 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू की थी. बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई थी. जिसके लिए https://heliyatra.irctc.co.in पर जाकर श्रद्धालु टिकिट बुक करने की व्यवस्था थी.