संजय वाणी, आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपने एक दिवसीय दौरे पर आलीराजपुर पहुंचे। विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होने से पहले उन्होंने स्थानीय स्तर पर एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
ये भी पढ़ें: ओबीसी आरक्षण को लेकर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कमलनाथ सरकार हैं इसकी जिम्मेदार
मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर हेमंत खंडेलवाल चुनाव आयोग के समर्थन में पूरी तरह से मुखर नजर आए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार का ठीकरा हमेशा चुनाव आयोग पर फोड़ने की कोशिश करती है। उन्हें हार का ठीकरा आयोग पर फोड़ने के बजाय अपने शीर्ष नेतृत्व की नीतियों और कार्यप्रणाली पर विचार करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खानः पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों का किया तर्पण, CJP को बताया ‘तिलचिट्टा’
गुटबाजी पर बोले खंडेलवाल- ‘करोड़ों के परिवार में छोटी-मोटी बातें होती हैं’
पार्टी के भीतर चल रही आंतरिक कलह और गुटबाजी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सधा हुआ बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और यह करोड़ों लोगों का परिवार है। इस तरह के बड़े परिवार में छोटी-मोटी बातें होना आम बात है, जिसे समय-समय पर सुलझा लिया जाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

