रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सोमवार को कई जनप्रतिनिधि उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद और विधायक सीपी सिंह समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।
बिहार के विधायक कुमार सर्वजीत भी पहुंचे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक चंद्र देव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम और पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह भी शामिल रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

