कुमार इंदर, जबलपुर। जे के सीमेंट पर अवैध खनन करने का आरोप लगा है। शिकायत है कि जे के सीमेंट ने पन्ना जिले के अमानगंज में स्कूल, सरकारी और किसानों की जमीन पर कब्जा कर उस पर खनन किया। हाईकोर्ट ने मामले में सख्ती दिखाते हुए राज्य सरकार समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है।
पन्ना जिले के अंकित पाठक ने शिकायत की थी। स्थानीय लोगों के साथ एक्टिविस्टों ने याचिका दायर की है। कोर्ट ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। 26 अक्टूबर के पहले जवाब मांगते हुए कहा है कि लोगों की शिकायतों के बाद सरकार ने क्या उठाए कदम?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

