हेमंत शर्मा, इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र स्थित ‘प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम’ में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान (Suo Moto) लिया है। कोर्ट ने बुजुर्गों की दुर्दशा और गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन, पुलिस और नगर निगम से पूरी कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने संबंधित सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि घटना सामने आने के बाद से अब तक दोषियों और संस्थान के खिलाफ क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई पर प्रशासन को विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट पेश करनी होगी।

सुलभ कॉम्प्लेक्स में चल रहा था अवैध आश्रम

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह वृद्धाश्रम बिना किसी वैध अनुमति के सुलभ कॉम्प्लेक्स के अंदर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन

बुजुर्ग महिला की पिटाई का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन में आया।नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम को सील कर दिया है। आश्रम में रह रहे सभी असहाय बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर अन्य मान्यता प्राप्त वृद्धाश्रमों में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि इतने समय से सार्वजनिक स्थान पर अवैध आश्रम किसकी शह पर चल रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m