परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश केशिवपुरी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बड़ा एक्शन। नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण से जुड़े मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर खनियांधाना थाना प्रभारी केदार सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जांच अधिकारी एसआई के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
READ MORE: MP ई-अटेंडेंस पर शिक्षा विभाग का 24 घंटे में यू-टर्न, शिक्षक अब 10:45 तक लगा सकेंगे हाजरी
मामले में हाईकोर्ट की डबल बेंच ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट के निर्देश के बाद एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने अधीनस्थ अधिकारियों की गंभीर गलती स्वीकार करते हुए कार्रवाई की। वहीं नरवर थाना प्रभारी विनय यादव को भी प्रशासनिक दृष्टि से लाइन अटैच किया गया है। नरवर में चोरी हुई ऐतिहासिक तोप और सट्टे से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर TI की भूमिका संदिग्ध होने को भी कार्रवाई का एक कारण बताया जा रहा है।
READ MORE: नाबालिग से दुष्कर्म: दो थानों के चक्कर में फंसा परिवार, 30 घंटे बाद एक का पसीजा दिल; FIR दर्ज
जानकारी के अनुसार, खनियाधाना टीआई केदार सिंह यादव और एसआई छाया राय पर नाबालिग से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की गई है। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद दोनों को निलंबित किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


