हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से खाकी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। लेकिन हद तो तब हो गई जब न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित परिवार को दो थानों के बीच घंटों तक चक्कर काटने पड़ गए।

ये भी पढ़ें: जवाहर नवोदय विद्यालय में बड़ा बवाल! गेट पर धरने पर बैठे छात्र, कलेक्टर को खुद बंद कमरे में करनी पड़ी बात

2 थानों की सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग को डरा-धमकाकर उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। लेकिन एमआईजी और परदेशीपुरा थाना पुलिस आपस में सीमा विवाद में उलझी रही और पीड़ित परिवार कई घंटों तक एक थानों से दूसरे थाने के चक्कर काटता रहा।

ये भी पढ़ें: वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा: 290% अधिक संपत्ति का खुलासा, जांच जारी 

घटना के 30 घंटे बाद दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस की इस असंवेदनहीनता के कारण घटना के लगभग 30 घंटे बीत जाने के बाद एमआईजी थाना पुलिस ने आखिरकार मामला दर्ज किया। परिजनों की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m