बलवंत भट्ट, मंदसौर। जवाहर नवोदय विद्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूल के बाहर छात्रों ने जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। बदहाल व्यवस्थाओं से नाराज छात्र स्कूल परिसर से बाहर निकल आए और मुख्य गेट पर बैठकर करीब एक घंटे तक नारेबाजी करते रहे।
ये भी पढ़ें: MP में ‘एनालॉग पनीर’ पर प्रतिबंध: CM डॉ. मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, त्योहारी सीजन के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
अधिकारियों से बात करने से मना, कलेक्टर को खुद आना पड़ा
प्रदर्शन के दौरान जब स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी छात्रों को समझाने पहुंचे तो छात्रों ने उनसे बात करने से साफ मना कर दिया। छात्रों की जिद थी कि वे केवल कलेक्टर के सामने ही अपनी बात कहेंगे। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे।
कलेक्टर ने छात्रों को शांत कराया और उन्हे स्कूल परिसर के अंदर ले जाकर बंद कमरे में बातचीत की। इस दौरान छात्रों ने कलेक्टर के सामने स्कूल की बदहाली का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया।
पीने के पानी, घटिया भोजन और शिक्षकों की शिकायत
छात्रों ने कलेक्टर दिव्यांक सिंह को बताया कि स्कूल में पीने के साफ पानी का संकट है और उन्हें बेहद घटिया क्वालिटी का खाना परोसा जा रहा है। इसके साथ ही छात्रों ने अध्यापन और शिक्षकों से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं की भी शिकायत की है।
ये भी पढ़ें: महिला टीचर की क्रूरता: कक्षा-1 की बच्ची के साथ की मारपीट, कान का पर्दा फटा; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
वहीं शिकायतें सुनने के बाद कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे स्कूल प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से तुरंत बैठक कर सभी समस्याओं का शीघ्र निदान कराएंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


