शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हाईप्रोफाइल फर्जीवाड़ा तलाक का मामला सामने आया है। कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश कर लतालक ले लिया और बैंक मैनेजर पत्नी को पता भी नहीं चला कि डिवोर्स हो गया। जब पत्नी ने तलाक का नोटिस दिया तब फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ।
तब मामले का हुआ खुलासा
दरअसल आरोपी पति ने बुलंदशहर कोर्ट में पत्नी से तलाक ले लिया। आरोपी ने कोर्ट में महिला का गलत पता बताया था, जिससे तलाक संबंधी वारंट महिला को तामिल ही नहीं हुए। पति की प्रताड़ना से तंग होकर पिछले दिनों महिला ने पति को तलाक का नोटिस दिया तब मामले का खुलासा हुआ। फर्जी तलाक लेने के बाद भी पति सात साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।
गंभीर आरोप: आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल, कोर्ट को गुमराह करने और वैवाहिक बलात्कार (धोखे से संबंध बनाना) जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

