कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि मुरैना के जौरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने शिक्षा तंत्र की धज्जियां उड़ा दी हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर ‘नकल फैक्ट्री’ चल रही है, मोबाइल पर पेपर सॉल्व हो रहे हैं और बाहर से उत्तर चिल्ला-चिल्ला कर बताए जा रहे हैं।

मामला जौरा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का

मामला मुरैना जिले के जौरा का हैं जहां शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी की परीक्षाएं चल रही थीं। लेकिन ये छात्र परीक्षा नहीं दे रहे, बल्कि ‘नकल माफिया’ के रहमोकरम पर अपनी मार्कशीट तैयार कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर का नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी सब्जी मंडी में भाव तय हो रहे हों। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने जीवाजी यूनिवर्सिटी की नकलरोधी दावों की पोल खोल दी है।

भोपाल पुलिस में ‘कमांड’ का संकट: ट्रैफिक, इंटेलिजेंस और जोन-1 में स्थायी डीसीपी नहीं, कमिश्नर ने डीजीपी

केंद्र के आसपास संदिग्ध लोगों का जमावड़ा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ युवक झुंड बनाकर मोबाइल फोन पर पेपर सॉल्व कर रहे हैं और खिड़कियों के बाहर से ऑब्जेक्टिव सवालों के जवाब चिल्ला-चिल्ला कर छात्रों को बता रहे हैं,स्था नीय लोगों का आरोप है कि यहां नकल माफिया ‘पास कराने की गारंटी’ का सौदा कर रहा है। केंद्र के आसपास संदिग्ध लोगों का जमावड़ा रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानो आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद अब उन छात्रों में भारी आक्रोश है जो दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई करते हैं।

MBBS छात्रा की मौत के बाद मकान मालिक ने की खुदकुशी: पत्नी ने पुलिस और परिजनों पर लगाए प्रताड़ना

डिग्रियां ‘नकल फैक्ट्री’ के दम पर बंट रही

मांग उठ रही है कि इस ‘नकल गिरोह’ पर नकेल कसी जाए और जौरा परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच हो। फिलहाल प्रशासन इस मामले पर चुप्पी साधे बैठा है। सवाल यह है कि अगर परीक्षा केंद्र के बाहर मोबाइल फोन पर पेपर सॉल्व हो रहा है, तो क्या पेपर लीक हुआ है? और अगर नहीं, तो बाहर बैठे लोगों के पास सवाल कहां से पहुंचे? जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रशासन को अब जवाब देना होगा कि क्या उनकी डिग्रियां इसी ‘नकल फैक्ट्री’ के दम पर बंट रही हैं?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m