उमेश यादव, सागर। जिले के शाहपुर में बीती रात शराब दुकान के कर्मचारियों की मारपीट से दो युवकों की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने दुकान को आग के हवाले कर दिया। परिजनों के साथ लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी मुश्किल से हालात को काबू में किया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
भोपाल पुलिस में ‘कमांड’ का संकट: ट्रैफिक, इंटेलिजेंस और जोन-1 में स्थायी डीसीपी नहीं,
1 की मौके पर ही मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, शाहपुर स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों ने नीरज प्रजापति और उसके साथी से विवाद हो गया था।आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारियों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस हमले में नीरज प्रजापति की मौत हो गई, वहीं दूसरे घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उसकी भी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय निवासी आक्रोशित हो उठे और सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
नगर निगम की बड़ी चूक: पानी की टंकी में मिला मरा हुआ सांप, 19 हजार लोग पी रहे थे दूषित पानी
शराब दुकान के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ FIR
इसी बीच, गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शराब दुकान के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

