उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला अस्पताल में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आइसोलेशन वार्ड में दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।
READ MORE: पूर्व सरपंच का सीट को लेकर हेल्पर से विवाद: साथियों ने ड्राइवर-कंडक्टर से की जमकर मारपीट, बस के फोड़े कांच
जानकारी के अनुसार, वार्ड में भर्ती अपनी मां के पास मौजूद एक बेटे ने गुस्से में मां के मुंह पर लात मार दी। यह देखकर दूसरा भाई भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान एक भाई ने दूसरे को पटक-पटक कर पीटना शुरू कर दिया।
घटना के दौरान वार्ड में चीख-पुकार मच गई। वहीं सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था और न ही अस्पताल का कोई कर्मचारी पहुंचा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
READ MORE: लिव इन में नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का वादा कर भाई के दोस्त ने बनाए संबंध, पत्नी की तरह किराए के कमरे में रखा
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। इससे पहले भी वार्डों में विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षाकर्मी के सोने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

