कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी। हादसे के बाद एक युवती घायल हालत में पड़ी थी, लोग रुककर देख रहे थे, लेकिन कोई ठहरकर जिम्मेदारी उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। तभी वहां से गुजर रही एक गाड़ी अचानक धीमी हुई और कुछ ही मिनटों में पूरा घटनाक्रम बदल गया।
घायल युवती दर्द से कराह रही थी। हालात ऐसे थे कि हर पल भारी पड़ सकता था, लेकिन तभी मदद के लिए ऐसा हाथ आगे आया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अब उसी घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।
दरअसल, पानीपत में विधायक Pramod Vij अपनी गाड़ी से सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क हादसे में घायल युवती हिमांशी को देखा। विधायक ने तुरंत गाड़ी रुकवाई, उसकी हालत पूछी और बिना देरी किए अपनी गाड़ी में बैठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जब तक हिमांशी का इलाज पूरा नहीं हुआ, तब तक विधायक अस्पताल में मौजूद रहे।
इतना ही नहीं, उन्होंने युवती के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही हिमांशी की मां अस्पताल पहुंचीं और विधायक का दिल से आभार जताया। विधायक के इस कदम की अब जमकर चर्चा हो रही है।
वहीं Bharatiya Janata Party हरियाणा ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना की जानकारी साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि सड़क हादसे के दौरान मौके से गुजरने की बजाय पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

