Himanta Biswa Sarma Attack On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को है। अंतिम क्षण में सभी पार्टियां एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी असम चुनाव निपटाने के बाद बंगाल चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं। कूच बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों पर जमकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। असम सीएम ने कहा कि मैं बांग्लादेशियों को लात मारकर भगाता हूं और ममता बनर्जी उन्हें दुल्हन बनाकर रख लेती हैं।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- हर जनगणना में मुस्लिम आबादी 4-5% बढ़ी है। असम में भी यही हो रहा है। मैं बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि देश को बचाना आपके हाथों में है। नहीं तो देश बांग्लादेशी मुसलमानों का अड्डा बन जाएगा।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी का सरकार लाना है। मैंने असम में बांग्लादेशी मुसलमान आने बंद करा दिया है। असम में पूरा ताला लगा चुका हूं। एक बांग्लादेशी भी आता है तो मैं लात मारकर रात में ही वापस भेज देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं असम से मैं भगा देता हूं तो ममता जी पश्चिम बंगाल में उनको दुल्हन की तरह बुला लेती हैं। इससे पश्चिम बंगाल और असम में धीरे-धीरे हिंदू कम हो जाएगा।

 बंगाल सीएम को दी कामाख्या जाने की सलाह

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में भाजपा उम्मीदवार हरिपद बर्मन के समर्थन में रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी की मानसिक स्थिति थोड़ा बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि मैं दस दिनों से ममता दीदी के भाषण सुन रहा हूं। लगता है उनका थोड़ा सा मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। तबीयत भी कुछ खराब है। इसलिए उन्हें असम के कामाख्या मंदिर आना चाहिए, ताकि मानसिक स्थिति ठीक हो जाए और विकास कैसे होता है, यह भी सीख सकें।

असम CM हिमंता ने कहा- पवन खेड़ा को गुवाहाटी में सरेंडर कर दें

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- पवन खेड़ा को कानून के सामने सरेंडर कर देना चाहिए और वे जितना कानून से भागेंगे, उनकी मुश्किलें उतनी ही बढ़ेंगी। इसलिए मैं उनसे कहूंगा कि वे गुवाहाटी में आत्मसमर्पण कर दें।

ममता का आरोप- असम से लोगों को लाकर मतदाता सूची में हेराफेरी करवाई जा रही

इधर सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों की मदद से असम से बाहरी लोगों को बंगाल में लाकर मतदाता सूची में हेराफेरी कर हमारी जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने असम में राष्ट्रीय नियंत्रण अधिनियम (एनआरसी) लागू किया। अब वे राजबंशी समुदाय को नोटिस भेजकर उसी एनआरसी का दुरुपयोग कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने ये आरोप शुक्रवार को कूच बिहार की सभी में लगाए।

उनकी योजना स्पष्ट है: भय और अलगाव का माहौल बनाना, मतदाता सूचियों में हेराफेरी करना और हेरफेर किए गए मतपत्रों के माध्यम से चुनाव जीतना। केंद्रीय बलों की सक्रिय सहायता से भारतीय लोकतंत्र में यही हो रहा है। यहां गोलियों से जीत नहीं मिलेगी। असली शक्ति जनता के पास है, और वे मतपेटी के माध्यम से करारा जवाब देंगे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m