रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला परिसर में नमाज नहीं कराए जाने की मांग को लेकर हिंदू समाज ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें में कहा गया कि 15 मई 2026 को इंदौर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद भोजशाला को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है। वहीं 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को खुले स्थान पर नमाज अदा करने की अनुमति दी थी।

ज्ञापन में हिंदू समाज ने मांग की है कि भोजशाला परिसर के आसपास ऐसा कोई स्थान निर्धारित नहीं किया जाए, जिससे पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न हो। साथ ही दोनों समुदायों के आने-जाने के मार्ग अलग रखने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: भोजशाला के पास हुई जुमे की नमाज, मुसलमानों का आरोप- एक हफ्ते बाद भी नहीं हुए इंतजाम

ज्ञापन में कहा गया कि धार्मिक भावनाओं और शहर की कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे। हिंदू समाज ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और भोजशाला परिसर की धार्मिक गरिमा बनाए रखने की मांग की है। आपको बता दें कि इस दौरान जैन समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: धार भोजशाला मामला: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वैकल्पिक स्थान पर नमाज की व्यवस्था, स्थानीय रहवासियों का विरोध

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m