शिखिल ब्यौहार, भोपाल। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने गांधीनगर क्षेत्र में प्रस्तावित हिंदू धर्म सभा के निरस्त किए जाने पर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कार्यक्रम में हिंदुत्व के प्रबल समर्थक और पूर्व विधायक टी राजा को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। लेकिन प्रशासन ने मुस्लिम समाज के दबाव में आकर और ट्रैफिक व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की व्यवस्था का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी।

READ MORE: उजड़ता हरा भरा भोपाल: ग्रीन जोन में 7,871 वृक्षों की कटाई, पर्यावरण विद-सामाजिक संगठन और स्थानीय लोगों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन 

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, “क्या अब मुसलमानों के अनुसार ही कार्यक्रम किए जाएंगे? क्या मुस्लिम समाज तय करेगा कि कौन सा कार्यक्रम होगा और कौन सा नहीं?” उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की हिंदूवादी सरकार होते हुए यह शायद पहला मौका है जब हिंदुओं को अपने कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे हिंदू समाज का मनोबल टूटा है और सनातन धर्मियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

READ MORE: ईद की नमाज के बाद इंदौर शहर काजी का बड़ा बयानः कहा- स्मार्टफोन परिवारों में बढ़ा रहा नफरत, कीपैड मोबाइल चलाएं, UCC कबूल नहीं

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि “मनमानी के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे” और मुख्यमंत्री से हिंदू जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत इस कार्यक्रम को अनुमति देने की अपील की है। यह घटना भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। हिंदू संगठन इस मुद्दे पर लगातार विरोध जता रहे हैं। अभी देखना यह है कि प्रशासन और मुख्यमंत्री इस मामले में क्या फैसला लेते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m