8 August History : देश और दुनिया के इतिहास में 8 अगस्त पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ और म्यूनिख विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज की जीत शामिल है।

प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं-

  • 1509: विजयनगर साम्राज्य के सबसे महान शासक महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई थी।
  • 1609: वेनिस की सीनेट के सामने वैज्ञानिक गैलिलियो गैलीली द्वारा तैयार की गई पहली दूरबीन का परीक्षण किया गया।
  • 1864: जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
  • 1876: महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने ‘मिमियोग्राफ’ (डुप्लीकेट बनाने की मशीन) का पेटेंट कराया।
  • 1900: बोस्टन में टेनिस की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘डेविस कप’ की शुरुआत हुई।
  • 1919: ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की स्वतंत्रता को आधिकारिक रूप से मंजूरी दी।
  • 1942: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी ने बॉम्बे (अब मुंबई) अधिवेशन में ब्रिटिश शासन के खिलाफ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की और यहीं “करो या मरो” का नारा दिया।
  • 1947: पाकिस्तान ने अपने नए राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
  • 1967: दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन ‘आसियान’ की स्थापना बैंकॉक में की गई।
  • 1988: लगभग 9 साल तक चले लंबे युद्ध के बाद अफगानिस्तान से सोवियत संघ (रूसी) सेना की वापसी की शुरुआत हुई।
  • 1988: आठ साल तक चले खूनी संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई।
  • 1990: इराक के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर अपने कब्जे का ऐलान किया।
  • 2010: भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने म्यूनिख विश्व चैंपियनशिप की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m