दीपक भारद्वाज, पलवल. पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच होडल टीम ने “नशा मुक्त भारत” अभियान अंतर्गत नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बहीन-हथीन रोड स्थित कोंडल मोड़ के पास से दो तस्करों को नशीले पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से कुल 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त कर ली है।
होडल क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार,P/SI परमजीत सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच होडल की टीम बहीन इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को पुख्ता सूचना दी कि गुराकसर के रहने वाले दो भाई, अकीम और आबिद स्मैक बेचने और सप्लाई करने का धंधा करते हैं। सूचना के मुताबिक, दोनों आरोपित कोंडल मोड़ पर बाइक सहित ग्राहक के इंतजार में खड़े थे।
पुलिस टीम जब मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर पहुंची, तो वहां काले रंग की बाइक के पास दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को अपनी तरफ आते देख दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आबिद और अकीम के रूप में ही हुई। मौका पर नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी श्री जगबीर सिंह AETO पलवल के समक्ष तलाशी लेने पर उनसे नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। वजन करने पर स्मैक का कुल वजन 50 ग्राम पाया गया।

पुलिस टीम ने बरामद स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। बहीन थाना पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया कर रही है ताकि आरोपित यह खेप कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था का पता लगाया जाकर नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।
- आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार, वरदान हॉस्पिटल का पंजीयन 3 साल के लिए निरस्त
- हरियाणा रोडवेज में दो दिन नहीं चलेंगी बसें! 5-6 नवंबर को कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी चक्का जाम, सरकार के खिलाफ तेज होगा आंदोलन
- डरिए मत…राहुल ने PM मोदी को फिर दिया डिबेट का चैलेंज, शाह बोले- पहले हमसे तो मिल लीजिए
- काशी पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एयरपोर्ट पर लगा भाजपा दिग्गजों का जमावड़ा! जानें क्या है दौरे का खास मकसद
- ढाई महीने की बेटी के लिए बिलखती रही मां, बोली- मुझे मेरी बच्ची लौटा दो; दस्तावेजों के फेर में अटका ममता का मिलन
