Holi 2025: देशभर में आज होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से लोगों के एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलकर होली की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
सीएम योगी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ”रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है. प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें.”
डिप्टी सीएम ने दी Holi 2025 की बधाई
Holi 2025: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, ”समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रंगों की उमंग, हर्षोल्लास व आनंद से परिपूर्ण ‘होली महापर्व’ की मंगलमय शुभकामनाएं! इन्द्रधनुषी रंगों से सजा यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, असीम आनंद एवं सकारात्मकता का संचार करे तथा चिर-नवीन उल्लास से आपके हर दिन को परिपूर्ण करे.”
Holi 2025: देशभर में मनाई जा रही होली
गौरतलब है कि आज देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाइयां दे रहे हैं और रंग से होली खेल रहे हैं. देश के अलग-अलग शहरों में लोग अपने-अपने तरीके से होली खेल रहे हैं.

