मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की. उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई. इस हमले में उनके ड्राइवर और एक ऑटो ड्राइवर को गोली लगी. अब इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. AAP ने गृहमंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफे की मांग की है.

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं?

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने इस वारदात पर गहरी चिंता व्यक्त की है. मुंबई के जुहू इलाके में रविवार (18 अक्टूबर) शाम एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की है. इस घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है.

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. आखिर देश के गृह मंत्री अमित शाह कर क्या रहे हैं? दिल्ली में जंगलराज है और अब मुंबई जैसे शहर में भी गैंगस्टरों का खौफ बढ़ रहा है. उसने इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग तक कर दी है.

AAP ने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ”न बॉर्डर से नशे की तस्करी रुक रही है, न देश के अंदर गैंगस्टरों का आतंक थम रहा है. लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर को साबरमती जैसी जेलों में दामाद जैसी आवभगत देने वाले गृह मंत्री अमित शाह से तो देश एकदम नहीं संभल रहा है.

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना की जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित की गई हैं. पुलिस ने बताया कि इस घटना में श्रॉफ का ड्राइवर और एक ऑटो चालक जख्मी हुए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m