मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की. टाइगर श्रॉफ पर हमले से मुंबई की पूरी मायानगरी हिल गयी. इस मामले की जांच के लिये 15 टीम गठित की गई हैं. पुलिस ने बताया कि घटना पश्चिमी उपनगर में जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में पुष्पा पार्क के पास हुई. उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई. इस हमले में उनके ड्राइवर और एक ऑटो ड्राइवर को गोली लगी.

इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, लेकिन कार के शीशे टूटने और बारूद की वजह से उनके दाहिने हाथ, कंधे और छाती पर हल्की चोटें (कांच के टुकड़े) आई हैं.

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें वह बाल-बाल बच गए हैं. हमले में अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस (बाएं हाथ में गोली लगी) और वहां मौजूद एक अन्य नागरिक/ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अज्ञात हमलावर टाइगर की कार पर गोलीबारी करता दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए गैंगस्टर अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही है. फिलहाल पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

टाइगर के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने पुष्टि की कि उनका बेटा सुरक्षित है और पुलिस थाने में अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहा है.

खबर लिखे जाने तक इस मामले में एक संदिग्ध को सांताक्रूज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग के अनुसार टाइगर श्रॉफ फुटबाल खेलने के बाद अपने ड्राइवर के साथ घर लौट रहे थे.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और टाइगर श्रॉफ से बात की. फडणवीस ने देवेन भारती से घटना की जानकारी मांगी और उनसे कहा कि वे हमलावरों को जल्द पकड़ें, जांच में तेजी लाएं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m