Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 अक्टूबर 2026) की खबरों में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला, तीन अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग; राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’; सीईसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दिपके, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’; भारत छोड़ने का आदेश के नोटिस को इमरान खान ने बॉम्बे HC में दी चुनौती; हाईवे पर गंदा टॉयलेट मिलने पर पाएं ₹1,000 ! प्रमुख रहा.

1. अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला, तीन अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग
मुंबई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक़ तीन बाइक सवार हमलावरों ने एक्टर पर गोली चलाई है. मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि अभिनेता टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना जुहू के पुष्पा इलाके की बताई जा रही है.

2. राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को गोवा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर राज्य में यह मुद्दा उठाते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता. राहुल ने दावा किया कि सरकार की एक्सपायरी डेट नजदीक आ रही है और देश का युवा अब उसके खिलाफ खड़ा हो रहा है.

3. सीईसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दिपके, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई को लेकर उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बाहर आने के बाद पार्टी के सभी सदस्य एक साथ बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारियों पर चिंता जताते हुए दिपके ने कहा कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.

4. भारत छोड़ने का आदेश के नोटिस को इमरान खान ने बॉम्बे HC में दी चुनौती
आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया था. उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस बिना ठोस कारण या सुनवाई के भेजा गया था. उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस बिना ठोस कारण या सुनवाई के भेजा गया था. एक्टर इमरान खान ने FRRO के ‘लिव इंडिया नोटिस’ को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

5. हाईवे पर गंदा टॉयलेट मिलने पर पाएं ₹1,000 !
नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान टोल प्लाजा के गंदे टॉयलेट से परेशान यात्रियों के लिए एक खास पहल शुरू की गई थी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की इस पहल के तहत टोल प्लाजा के शौचालयों की खराब सफाई की शिकायत करने वाले यात्रियों को 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज देने का प्रावधान किया गया था. इसके लिए यात्रियों को RajmargYatra ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करनी होती है.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन राष्ट्रपति भवन के पास पहुंचा: फ्रांस में बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है. राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी. कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ. बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस से महज 400 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आगजनी हुई और 1000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
FSSAI के रडार पर कॉफी-हॉर्लिक्स बनाने वाली कंपनियांः खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने भ्रामक दावों और नियमों के उल्लंघन को लेकर नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नोटिस जारी किया है. इन पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो प्रोडक्ट्स के बारे में गुमराह करने वाले दावे किए हैं और नियमों का पालन नहीं किया है. इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली दो अन्य कंपनियों के लाइसेंस भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं.
कोलकाता चोरबागान मातम: पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित प्रमुख नेताओं ने हादसे पर दुख व्यक्त किया: कोलकाता में शनिवार की शाम महासप्तमी को उत्तरी कोलकाता (चोरबागान) में दुर्गा मंडप का एक हिस्सा ढहने की वजह से मची भगदड़ ने एक अनचाहा एहसास दे दिया. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है. राष्ट्रपति, पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी सहित प्रमुख नेताओं ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. इसके साथ ही, घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

